फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डंपर की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी मासूम को बृहस्पतिवार को डंपर ने टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने पर बालिका की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी राजकुमार की बेटी गुड़िया (3) बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच रेलवे का सामान ले जाने वाले डंपर की चपेट में आकर गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होते ही परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां परीक्षण कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष राजगढ़ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि डंपर की टक्कर से तीन वर्षीय गुड़िया की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें