दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में मंगलवार को सुबह सर्पदंश से अचेत बालक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। अंकित (13) पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता सुबह उठने के बाद आंगन में ब्रश करने जा रहा था। उसी दौरान आंगन में सांप ने उसे डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही बालक ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी है।