फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा/केकराही। करमा थाना क्षेत्र के पांपी गांव में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। चार पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। मायके वालों ने पांच लाख रुपये दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर छानबीन में जुट गई है। सदर कोतवाली के सुकृत चौकी क्षेत्र के मझुई गांव निवासी रामलोचन की बेटी नीतू मौर्य (23) की शादी 2017 में पांपी गांव निवासी दिलीप सिंह से हुई थी। पिता रामलोचन का आरोप है कि दिलीप ने बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली और फिर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे बेटी से मिलने नहीं दिया जाता और दरवाजे पर जलील कर ससुराल वाले उन्हें भगा देते थे। ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये चाहते थे। रामलोचन के मुताबिक नीतू ने कई बार फोन पर दहेज न देने पर उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। मंगलवार की सुबह दामाद दिलीप ने उन्हें फोन कर बेटी नीतू की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। जब उनके घर पहुंचा तो देखा कि नीतू की मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर बेटी की हत्या की है। उधर, दिलीप व उसके परिवारवालों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद नीतू सोने गई, तभी उसके पेट में दर्द हुआ और उल्टी होने लगी। उसे राबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नीतू की ढाई साल की बेटी अरना भी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें