फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेलते समय कुएं में गिरने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के संडी गांव में शनिवार की देर शाम कुएं में गिरने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। मौत पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिल के घर के पास ही कुआं है। वहां घर के बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते अनिल का पुत्र रितेश (छह) कुंए में गिर गया। अन्य बच्चे शोर मचाने लगे। जब तक लोग वहां पहुंचते और रितेश को निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रितेश कुल दो भाई व एक बहन थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें