फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेलते समय नाले में गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। मांची थाना क्षेत्र के मांची गांव में शुक्रवार शाम घर के पीछे नाले में गिरने से 3.5 वर्षीय अल्पना की मौत हो गई। हादसा शाम 4.30 बजे हुआ। मांची निवासी कमलेश यादव की पत्नी सरोज देवी ने स्थानीय थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री अल्पना घर के पीछे नाले के पास खेल रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मांची थाना पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि अल्पना चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं। घटना के समय पिता कमलेश यादव बाहर काम करने गए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद वह वापस गांव लौट रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बच्ची के घर के पीछे नाला है। नाले में गिरने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें