फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भ्रष्टाचार का आरोप लगा प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने चतरा ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से इस्तीफे की पेशकश की है। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि ब्लॉक कर्मचारियों की अड़ंगेबाजी के चलते ग्राम पंचायतों में वह विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रतहरा के प्रधान नीरज सिंह चंदेल ने बताया कि विकास खंड चतरा के मनरेगा सेल में कार्यरत कुछ कर्मचारी एमआईएस, डिमांड व मस्ट्रोल का कार्य करने के लिए उगाही करते हैं। न देने पर कार्य को बाधित व विलंब किया जाता है। इससे ग्राम पंचायत का महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहा है। कारण पूछने पर बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधानों का कहना है कि इसकी शिकायत पूर्व में बीडीओ और सीडीओ से भी की गई। इस्तीफा स्वीकार करने के लिए ज्ञापन देने वालों में रतहरा के ग्राम प्रधान के साथ एलाई, सौली, ऊंची खुर्द, कूरा कला, डोढरी, संडा, गुरौटी खुर्द, बरईल सहित 20 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शामिल रहे। वहीं इस संबंध में प्रभारी बीडीओ/पीडी आरएस मौर्या का कहना है कि ग्राम प्रधानों के आरोपों की जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायतों में नियमानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें