सोनभद्र। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शिकायतों को सुना। इस दाैरान थानों में कुल 92 प्रार्थना पत्र मिले। इनमें से 26 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने चोपन थाने पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। वहीं गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। सदर कोतवाली में एसडीएम और सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने शिकायतें सुनी। यहां पुलिस और राजस्व विभाग के कुल 16 प्रार्थना पत्र पड़े। इनमें से 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि पांच मामलों में राजस्व और पुलिस की टीमें बनाई गई। इसके साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीम बने जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े।