म्योरपुर। यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के दौरे को लेकर शनिवार को प्रशासन अलर्ट रहा। म्योरपुर कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की टोली लगाकर व्यापक सफाई कार्य कराया गया। म्योरपुर, रासपहरी, रनटोला, किरबिल, देवरी समेत मुर्धवा मोड़ पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य सचिव व्यक्तिगत दौरे पर शुक्रवार को इस मार्ग से छत्तीसगढ़ गए। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। सीएस का काफिला दो बजे रेणुकूट स्थित हिंडाल्को गेस्ट हाउस पहुंचा। वहां पर डीएम बद्रीनाथ सिंह ने स्वागत किया। वहां करीब एक घंटे रुकने के बाद वह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए। म्योरपुर में साप्ताहिक बाजार की वजह से उनका काफिला धीरे-धीरे गुजरा। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि यह उनका व्यक्तिगत दौरा है। मुख्य सचिव के वाहनों के गुजरने के बाद ही ब्लॉक समेत विभिन्न विभागों के कर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सभी विभागों के कर्मी अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात रहे।