फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड की मुख्य सचिव बोलीं : महाकुंभ की व्यवस्था भव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी शनिवार को दुद्धी पहुंचीं। सड़क मार्ग से झारखंड जाते समय वह कुछ देर के लिए यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुकीं। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह महाकुंभ में स्नान कर लौट रहीं थीं। उन्होंने महाकुंभ में यूपी सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं को सराहा। उन्होंने बताया कि वह दो दिन पहले प्रयागराज गई थीं। अब लौट रही हैं। महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता देख मन आह्लादित है। वहां स्नान कर मैं सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। कुंभ में नहाने के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं बहुत उत्साहित हूं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दिव्य व्यवस्था की गई है। गेस्ट हाउस में 10 मिनट के बाद वह झारखंड के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पिपरी सीओ अमित कुमार, कोतवाल मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें