कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के वर्चुअल मीटिंग में उपस्थित सांसद पकौड़ी लाल कोल, डीएम एस राजलिंगम ?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले के 43 सामुदायिक शौचालय और एक पंचायत भवन का लोकार्पण तथा 542 सामुदायिक शौचालयों और 163 पंचायत भवनों का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पंचायत भवनों को आप्टिकल केबल से जोड़ने, बीसी सखी की नियुक्ति कर रोजगार के अवसर सृजित करने और प्रत्येक सामुदायिक शौचालय पर छह हजार रुपये मासिक मानदेय पर सफाई कर्मी की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। कहा, आने वाले 100 दिनों में अभियान चलाकर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को पेयजल से जोड़ा जाएगा।
जिले के सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास के मौके पर एनआईसी में डीएम एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष अपना दल सत्यनारायण पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिंह पटेल, सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक ओबरा संजीव कुमार गौंड़, विधायक दुद्धी हरिराम चेरो आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, वित्त आयोग स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व मनरेगा कन्वेंशन के तहत 7053 करोड़ 45 लाख की लागत के प्रदेश के सभी जिलों के 18 हजार 846 सामुदायिक शौचालयों, 377 पंचायत भवनों का लोकार्पण किया। इसी प्रकार से 35 हजार 58 सामुदायिक शौचालयों व 21 हजार 414 पंचायत भवनों का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने सोनभद्र जिले के 43 सामुदायिक शौचालय व एक पंचायत भवन का लोकार्पण तथा 542 सामुदायिक शौचालयों व 163 पंचायत भवनों का शिलान्यास करते हुए ग्राम प्रधानों का हौसला बढ़ाया। कहा कि कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत सभी पात्रों को लाभान्वित किया जाय। सभी पंचायत भवनों को आप्टिकल केबल से जोड़ने, प्रत्येक पंचायत भवन पर बीसी सखी की नियुक्ति कर रोजगार के अवसर सृजित करने, प्रत्येक सामुदायिक शौचालय पर छह हजार रुपये मासिक दर से सफाई कर्मी नियुक्त करने के निर्देश दिए। कहा आने वाले 100 दिनों में अभियान चलाकर स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों को पेयजल से जोड़ा जायेगा।