फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाए-खाए के साथ आज से शुरू होगा छठ पर्व

Sat, 10 Nov 2018 10:47 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सूर्योपासना के महापर्व सूर्य छष्ठी डाला छठ की तैयारी जोरों पर चल रही है। छठ घाट स्थलों पर साफ-सफाई के साथ ही प्रकाश आदि की व्यवस्था की जा रही है। तैयारी में प्रशासनिक मशीनरी से लेकर स्वयं सेवी संगठन तक लगे हुए है। व्रत रखने वाली महिलाओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर भी तैयारी की गई है। छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किये जाएंगे, जबकि विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों ने वालंटियर्स तैनात करने का निर्णय लिया है। नहाए-खाए के साथ रविवार से छठ पर्व शुरू होगा।
विज्ञापन

सूर्य की उपासना का पर्व छठ 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। रविवार को नहाये खाये के साथ छठ शुरू होगा। राबर्ट्सगंज में छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। राबर्ट्सगंज में राम सरोवर पोखरा, अकड़हवा पोखरा और मेहुड़ी नहर पर छठ घाटों पर वेदी बनाकर लोगों ने पूजा के लिए शनिवार से ही अपने लिए जगह छेक लिया है।
खलियारी: पर्व के महात्म्य को देखते हुए घाटो की साफ-सफाई अभियान चलाया गया। खलियारी में हनुमान तालाब  पर श्रद्धालुयों की भारी संख्या में भीड़ के मद्देनजर ग्राम प्रधान व संगठनों ने संयुक्त रूप से घाट की सफाई कराया। इसके अलावा पड़री तालाब, सुअरसोत, गुरवट नदी, पनिकप खुर्द, शिवजी तालाब, बलियारी तालाब की सफाई की गयीं। बाजारों में छठ पूजा की सारी सामग्री फल-फूल से लेकर सूप दौरी दुकानों पर सज गयी है।
विज्ञापन

चुर्क: सहिजन खुर्द गांव में स्थित छठ घाट पर पंचायत राज विभाग के एडीओ पंचायत राम शिरोमणि पाल और डीपीसी किरन सिंह ने सफाई अभियान चलाया। यहां तमाम लोग मौजूद रहे। विंढमगंज: आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर अभी से ही पूरा वातावरण भक्ति में हो गया है। विभिन्न जगहों पर बज रहे छठ गीत से पूरा माहौल भक्तिमय है। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व रविवार को नहाए खाए से के साथ शुरू होगा। पर्व को लेकर क्षेत्र के बाजार गुलजार हैं। पूजन सामग्री बिकने लगे हैं। कपड़े की दुकान सहित विभिन्न दुकानों में खरीदारी को लेकर छठ व्रतियो की भीड़ लगने लगी है। संन क्लब सोसायटी के कार्यकर्ता छठ घाट की साफ सफाई में जुटे हुए हैं। घाटों को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा रहा है। सूर्य मंदिर छठ घाट पर एक पखवारे पूर्व से ही छठ व्रती अपना स्थान सुरक्षित करने में लगे हैं। सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष रमेश चंद कुशवाहा ने बताया कि सीमावर्ती प्रदेश झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ से भी काफी संख्या में छठ व्रती महिलाएं आती हैं। ओबरा, दुद्धी, चोपन, डाला समेत जिले के तमाम क्षेत्रों में छठ की तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें