फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेणुका नदी में डूबने से छठ व्रती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकापार के पनारी ग्राम पंचायत में बुधवार की शाम छठ घाट पर रेणुका नदी में डूबने से व्रती महिला की मौत हो गई। वेदी पूजन के दौरान नहाने समय वह नदी में डूब गई।
विज्ञापन

पनारी ग्राम पंचायत के टोला बगबईसा निवासी मालती पत्नी जितेंद्र यादव छठ पूजा के लिए बुधवार शाम लगभग चार बजे अपने परिजनों के साथ रेणुका नदी पर गई। वेदी बनाने के बाद वह स्नान के लिए उतरी।
इस दौरान पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। मौके पर भारी भीड़ होने के कारण किसी का ध्यान महिला की ओर नहीं गया। जब कुछ देर बाद महिला का पता नहीं चला तो परिजन उसे तलाशने के लिए नदी में कूद पड़े।
विज्ञापन

काफी देर बाद महिला को पानी से बाहर निकालकर परिजन आननफानन चोपन सीएचसी पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची ओबरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें