फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में फेंका केमिकल, छह लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जयंत इलाके में स्थित शंकर मार्केट में शुक्रवार की रात दो पक्षों में हुए विवाद में तेजाब नुमा केमिकल फेंक दिए जाने से दोनों पक्षों के छह लोग झुलस गए। घटना के बाद सभी के शरीर व चेहरे पर फफोले पड़ गए। इसके बाद सभी को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शंकर मार्केट के रहने वाले सुभाष सोनी व विपिन सिंह के बीच गली में गेट लगाने को लेकर विवाद था। शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब विवाद वाली जगह पर एक पक्ष तोड़फोड़ करने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने तेजाब नुमा कोई केमिकल दूसरे पक्ष के लोगों पर फेंक दिया। यह केमिकल विपिन सिंह, मनीष कुमार सिंह, विकास सिंह, समय सिंह व प्रथम कुमार सिंह के साथ ही दूसरे पक्ष के सुभाष सोनी व सुभाष के बेटे पर भी पड़ा। केमिकल पड़ने से सभी के शरीर व चेहरे पर जलन के साथ फफोले निकल गए। इसके बाद पीड़ितों को नेहरु शताब्दी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। विंध्यनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विवाद के वजहों व घटना में प्रयुक्त केमिकल की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें