प्राथमिक विद्यालय असनहर में बच्चों को अंग्रेजी की किताब पढ़वाते बीडीओ।
- फोटो : विभाग
बभनी। खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन और सुविधाओं की जांच की। साथ ही बच्चों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाई।
विद्यालय पहुंचे बीडीओ ने परिसर और शौचालय की सफाई व्यवस्था देखी। उपस्थिति पंजिका की जांच करने के साथ कक्षा में बच्चों की मौजूदगी देखी। उन्होंने कक्षा पांच के बच्चों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाई और सवाल भी पूछे। इसके बाद एमडीएम, पुस्तक वितरण, पुस्तकालय, खेलकूद सामग्री समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वालों बच्चों की भी जानकारी ली। इस मौके पर एडीओ पंचायत सतीश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।