फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार फरवरी 2021 से शुरू हो रहा चौरी-चौरा शताब्दी समारोह, सफलता के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि चार फरवरी 2021 से चार फरवरी 2022 तक चौरी-चौरा शताब्दी समारोह और 15 अगस्त से आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। शताब्दी समारोह का शुभारंभ चार फरवरी को शहीद उद्यान परासी दूबे से होगा। इसमें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा व प्रभारी मंत्री सोनभद्र डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शहीद उद्यान परासी दूबे पर शासन से निर्धारित चार फरवरी को क्षेत्र के करीबी स्कूलों से प्रात: साढ़े आठ बजे से प्रभातफेरी शुरू होकर शहीद उद्यान स्थल पर पहुंचेगी। परासी दूबे शहीद स्थल पर साफ-सफाई, विद्युतीकरण, टेंट, एलईडी और शाम को विद्युत झालर आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी बीडीओ राबर्ट्सगंज और डीपीआरओ को सौंपी गई है। प्रभातफेरी का दायित्व डीआईओएस को दिया गया है। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी डीडीओ व बीएसए को दी गई है। सुबह दस बजे वंदेमातरम का गायन व अन्य निर्धारित कार्यक्रम की व्यवस्था डीआईओएस व बीएसए की होगी। जलपान आदि की व्यवस्था डीएसओ और डिप्टी आरएमओ की होगी। फेस मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सीएमओ की होगी। 10:15 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार राबर्ट्सगंज को सौंपी गई है। शाम साढ़े पांच से छह बजे तक पुलिस बैंड से राष्ट्र धुन बजाया जाएगा। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। शताब्दी समारोह थीम गीत पर प्रस्तुति होगी। डाक टिकट का विमोचन होगा। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन होगा। वर्चुअल सजीव प्रसारण की तैयारियां सूचना अधिकारी करेंगे। शहीद स्थल पर स्थित गौरव स्तंभ पर पुष्प चक्र की व्यवस्था जिला उद्यान अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें