फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरित मानस की चौपाइयां गूंजेंगी

Sat, 26 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की ओर से राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब प्रांगण में शनिवार से आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के दौरान मानस की चौपाईयों से समूचा शहर गुंजायमान रहेगा।
विज्ञापन


 इसका समापन चार जनवरी को भंडारा और शोभायात्रा के साथ होगा।  मंच में सजावट को कलाकार अंतिम रूप देने में जूट गए हैं।समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जालान और महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि काशी के आचार्य पं. सूर्यलाल शास्त्री के आचार्यत्व में 111 भूदेवों के जरिए श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ होगी।

 मंच के आचार्य पं. संतोष कुमार द्विवेदी, शिवकुमार शास्त्री, अनिल पांडेय और यशवंत पांडेय होंगे। उनके मुताबिक 26 दिसंबर से चार जनवरी तक प्रतिदिन प्रात: सात बजे से प्रभू का श्रृंगार-पूजन एवं आरती होगी। प्रात: नौ बजे से मानस पाठ और रात्रि आठ बजे श्रीराम कथा होगी।
विज्ञापन



 इसके अलावा 27 दिसंबर को मध्यांतर के बाद प्रभू श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आर्षण के केंद्र में रहेगा ।


 28 दिसंबर को मध्यांतर के बाद प्रभू श्रीराम का विवाह, दो जनवरी को प्रात: नौ बजे से प्रभू श्रीराम का राज्याभिषेक और चार जनवरी को प्रात: 10 बजे से प्रभू के दरबार में भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ ही दोपहर बाद एक बजे से प्रभू श्रीराम की शोभायात्रा निकलेगी।


 इसमें तमाम लोग भाग लेंगें। दूर दराज से भी लोगों के आने की संभावना है। समापन पर भंडारें में बड़ी  संख्या में आएंगे। इसके साथ ही महायज्ञ का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें