डाला स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के 53 वें स्थापना दिवस पर संगीत समारोह में शामिल वादयंत्र क?
- फोटो : SONBHADRA
डाला। स्थानीय श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के 53वें स्थापना दिवस पर आयोजित संगीत समारोह में सोमवार को कलाकारों ने भक्ति गीतों को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जयकारे से समूचा इलाका गूंजमान हो उठा।
डॉ. रामशंकर ने ख्याल गायन से शिव को स्वरांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम मास्टर प्रणव शंकर ने राग भोपाली में गणेश वंदना प्रस्तुत किया। तत्पश्चात डॉ. रामशंकर ने राग यमन में विलंबित एक ताल में नीबद्ध मेरो मन बांध लिन्हो सुघर चतुर प्रिय सावरो.. गाया। संगीत के मूर्धन्य कलाकार पंडित रामाश्रय झा के सुयोग्य शिष्य है । गायन में बंदिशों के बोल तान और आलाप में गुरु और घराने की विशुद्ध झलक दिखी । महामारी के मद्देनजर मंदिर प्रांगण में लोगों को सैनिटाइज कर मास्क दिया गया। प्रत्येक वर्ष होने वाले श्रीअचलेश्वर महादेव संगीत समारोह में मंदिर के संस्थापक महंत मुरली तिवारी और राजेश द्विवेदी ने दीप प्रज्लवलन किया। कलाकारों का माल्यार्पण श्री राजवंश चौबे, जगदीश तिवारी , सजावल पाठक , नीरज पाठक , मनोज चौबे एवं मनोज तिवारी ने किया। फाउंडेशन के सचिव ने कलाकारों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया ।