फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस के समय में किया गया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली से बिहार राज्य की राजधानी पटना तक चलने वाली गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस के समय में रेलवे ने बदलाव किया है। समय में बदलाव से जनपद के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का संचालन 10 मई से परिवर्तित समय के अनुसार शुरू किया गया है। सिंगरौली रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन अब रात में 8.15 बजे चलाई जा रही है।
जो चोपन रात में 9.40 बजे पहुंचेगी। यहां 20 मिनट के स्टापेज के बाद 10 बजे छूटती है। यह ट्रेन रेणुकूट 10.56 पर पहुंचती है। इसके बाद दुद्धी नगर रात में 11.20 पर इसका ठहराव है। इसके बाद विंढमगंज में 11.39 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन

इसके बाद यह आगे के लिए रवाना होती है। सिंगरौली से छूटने के बाद करीब 25 रेलवे स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन पटना सुबह नौ बजे पहुंचती है। समय में परिवर्तन होने से इस ट्रेन से पटना तक आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें