फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडर्न जिला बनने की दिशा में बढ़ रहा चंदौली : शिवम मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग के प्रतिनिधि शिवम मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि चंदौली आकांक्षी जनपद की श्रेणी से बाहर निकलकर मॉडर्न जनपद बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक चल रहा है। इसमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और अन्य आधारभूत क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया गया है। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्हेांने कहा किसभी विभाग निर्धारित समय में अपने लक्ष्य पूरे करें। शिवम मिश्रा ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में बेहतर काम हुआ है। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय बंद न रहे, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों को स्वच्छता और शौचालय उपयोग से संबंधित जानकारी लगातार दी जाए। इस दाैरान मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाई. के. राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें