फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएससी ने जीती चैंपियनशिप

Fri, 18 Mar 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विजेता बनने पर उत्साह का इजहार करती एनएससी जयंत की टीम, साथ में मुख्य अतिथि सीवीओ वेंकटेश्वर राव एवं अन्य।
विज्ञापन
 एनसीएल की अंतर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता का गुरुवार की देर शाम समापन हुआ। नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) की टीम ने चैंपियनशिप का खिताब जीता। एनसीएल मुख्यालय की टीम उपविजेता बनी। एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) केपी वेंकटेश्वर राव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 
विज्ञापन



एनसीएल मुख्यालय स्थित सेंट्रल एक्सेवेशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीईटीआई) के स्पोर्ट्र्स कांप्लेक्स में खेली गई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी 10 परियोजना और एनएससी जयंत, सीडब्ल्यूएस जयंत तथा एनसीएल मुख्यालय सहित 13 टीमों ने भाग लिया।

डीएन तिवारी ने मुख्यालय के ही विनोद कुमार को हराकर प्रतियोगिता की एकल स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। एनएससी के डॉ. डीजे बोरा तथा डॉ0 हरीश की जोड़ी युगल स्पर्धा की विजेता और निगाही के दीपक रस्तोगी तथा दुधीचुआ के राजीव चोपड़ा की जोड़ी उपविजेता बनी। 45 वर्ष से ऊपर की मास्टर्स स्पर्धा में दुधीचुआ के राजीव चोपड़ा विजेता और जयंत के एसके साहू उपविजेता बने। मुख्य अतिथि ने विजेता, उपजेता टीमों, खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें