फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बुलेट में रबर लगाने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रविवार देर रात सिटी सीओ रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान बुलेट में रबर लगाकर पटाखा जैसी आवाज निकालने वालों का ई-चालान काटा गया।
विज्ञापन

सिटी सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि यह अभियान पिछले कई दिनों से चल रहा है। अब तक 12 से अधिक बुलेट चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। वहीं कई बाइक मालिकों के मौके पर ही रबर निकलवाकर दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी गई। सीओ सिटी ने कहा कि बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे हृदय और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को गंभीर परेशानी हो सकती है। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाए। नियम न मानने वालों के खिलाफ चालान के साथ वाहन सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें