फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन हत्या कांड: पुलिस ने छह लोगों को उठाया

Sat, 27 Oct 2018 11:56 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हुई हत्या का खुलासा करने में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एक केंद्रीय कर्मचारी से हत्या से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली है। उधर शनिवार को झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में पुलिस की टीमें कई स्थानों पर चेयरमैन के हत्या करने वाले फरार तीनों शूटरों को पकडने के लिए छापेमारी करती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चोपन में अग्रवाल मेमोरियल क्लब मैदान में अध्यक्ष व खनन उद्यमी इम्तियाज अहमद की गोली मार की गई हत्या कर दी गई। एसपी खुलासा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दिए हैं। जेल जाने से पहले पकड़े गए शूटर काश्मीर रौकेट से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को चोपन समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में सुपारी देने वाले, शूटरों को बाइक मुहैया कराने वालों के बारे में पूछताछ की गई। देर रात तक चोपन थाने में एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने भी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए कर्मचारी ने हत्या की प्रकरण से जुड़ी कुछ जानकारी दी है। उसे भी आधार मानकर पुलिस घटना में शामिल लोगों को बेनकाब करने में जुटी है। उधर शनिवार को झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र, गढ़वा जिले में कई स्थानों परं पुलिस की एक टीम फरार शूटरों को पकडने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी टीम बिहार के औरंगाबाद समेत अन्य जिले में भी कई जगहों पर शूटरों को पकडने के लिए दबिश दी।

-तीन-तीन लाख में आए थे शूटर  
सोनभद्र। हत्या में शामिल प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के कथित कमांडर काश्मीर कुमार रौकेट से पुलिस को पता चला है कि चेयरमैन की हत्या के बाद प्रत्येक शूटर को तीन-तीन लाख रुपये मिलने थे। लेकिन हत्या की सुपारी लेने वाले ने मौत का सौदा कितने में किया इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें