फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने किया पानी की टंकी का लोकार्पण

Tue, 14 Jul 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत चेयरमैन इम्तियाज अहमद ने मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत की ओर से पानी की टंकी का फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे नगर के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


चेयरमैन ने 15-15 हजार लीटर क्षमता वाली दो और स्थायी मिनी वाटर पानी टंकी का लोकार्पण किया। इसके अलावा प्रीत नगर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भी बच्चों के लिए बने पांच हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का लोकार्पण किया।
 
इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि यह पानी की टंकी यहां के लोगों के लिए वरदान है। यह सुविधा नगर के लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए प्रदान की गई है। कहा कि नगर के लोगों को हर हाल में साफ पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन


इओ अरविंद कुमार ने कहा कि नगर के लोग पानी का आवश्यकता के अनुसार ही इस्तेमाल करें, अनावश्यक पानी न बहाएं, बल्कि इस्तेमाल के बाद टोटी अवश्य बंद कर दें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रीतनगर के लोगों को हो रही पानी की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें