फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर भड़के कांग्रेसजन

Wed, 20 May 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पद यात्रा निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की  नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए उसे हर मोर्चे पर फेल बताया। कहा कि आखिरकार राबर्ट्सगंज के सांसद चुनाव के बाद से कहां हैं। उधर चतरा में राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन



युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज लोक सभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे की अगुवाई में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा शीतला मंदिर चौराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। यहां आशुतोष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुआ। सवाल किया कि आखिरकार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यहां के सांसद कहां हैं। कहां है विकास। इस मौके पर सूरज वर्मा, इकबाल खां, ओंकार पांडेय, सैयद शैफुद्दीन, अतुल पटेल, अरूण सोनी, सूरज खां, दिलीप केशरी, सद्दाम हुसैन, गोलू खां आदि रहे।


 उधर चतरा में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का एक साल कार्यकाल पूरा होने पर विकास कार्य न कराने पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने केंद्र की नीतियों को कोसा। इस मौके पर राधेश्याम, संदीप कुमार, अभिनेष मौर्य, राजीव बरनवाल, राकेश जायसवाल, कमलेश कुमार मौर्य, चिराग अहमद, रमेश यादव, सत्य प्रकाश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
वहीं कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को प्रदेश संगठन मंत्री उषा चौबे की अध्यक्षता में राबर्ट्सगंज में हुई। उषा चौबे ने केंद्र सरकार को कोसा। इस मौके पर पीसीसी सदस्य नूरउद्दीन खां, चांदनी, रूपा, उर्मिला, रामानंद पांडेय, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें