फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्योरपुर हवाई पट्टी से जल्द शुरू होगी केंद्रीय उडान योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष व सलाहकार समिति रेलवे बोर्ड के सदस्य एसके गौतम ने सोनभद्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल के पत्र के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। उनसे म्योरपुर हवाई पट्टी को विकसित किए जा रहे निर्माण कार्य को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को निर्देशित कर शीघ्र पूरा कराए जाने की मांग की। पत्र में सांसद ने अवगत कराया है कि इस हवाई अड्डे के शुरू होने से उर्जांचल क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठान एनसीएल, एनटीपीसी, हिंडालको, रिलायंस, जेपी, एस्सार तथा अन्य प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारीयों को लाभ मिलेगा। इसका लाभ पड़ोस के सिंगरौली जिले के लोगों को भी मिलेगा। यहां के लोगों को हवाई यात्रा के लिए वाराणसी व जबलपुर नही जाना पड़ेगा। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया हैं कि म्योरपुर हवाई पट्टी से केंद्रीय उड़ान योजना के तहत शीघ्र ही हवाई यात्रा शुरू होगी। निर्माणाधीन कार्य को तीव्र गति से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें