नगर के श्री परमहंस आश्रम में बृहस्पतिवार को भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस एवं हनुमान जयंती पर स्वामी भगवानानंद जी महाराज की मूर्ति स्थापना का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में भव्य आरती, पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के महंत स्वामी मुद्रानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी कृष्णानंद जी महाराज एवं स्वामी रंगनाथ बाबा के सानिध्य में संपन्न हुआ। स्वामी मुद्रानंद जी ने धर्म, भक्ति एवं सेवा का संदेश ग्रहण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक दयानंद, रजिस्ट्रार कानूनगो अनिल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रमेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, बलराज सिंह, सोनू सिंह, मृत्युंजय श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव, महिला मंडल में नीलम श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, बीना, विभा, बबीता, संगीता, पूनम श्रीवास्तव, रीता, सोनल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने किया।