ओबरा में भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी निकालते कार्यकर्ता
- फोटो : SONBHADRA
भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम संघ का 68वां स्थापना दिवस स्थानीय कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्युत महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने संघ की स्थापना पर विस्तृत प्रकाश डाला।
बताया कि भारतीय मजदूर संघ वर्ग संघर्ष जैसे साम्यवादी विचार को नहीं मानता। उसका मानना है कि सभी भारत माता के सपूत और संतानें हैं। वर्ग संघर्ष नहीं बल्कि अन्याय शोषण आर्थिक व सामाजिक विषमता के विरुद्ध संघर्ष मान्य है। यह संघर्षवादी या सामान्यवादी ना होकर संघर्ष समन्वय छम है जहां संघर्ष की आवश्यकता होगी वहां संघर्ष, जहां समन्वय की आवश्यकता होगी वहां समन्वय। नियोजक और सरकार यदि विरोध करें तो यह भी विरोध करेगा और अगर वह सहयोग करें तो यह भी सहयोग करेगा। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने की। संचालन अंबुज कुमार ने किया। सभा में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष धुरंधर शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, दीपू गोपीनाथन, श्रीकांत गुप्ता, गौरी शंकर मंडल, दिनेश कुमार, चौरसिया, राजीव दुबे, सुनील पाल, अनमोल सिंह, बलवंत राय, गोपाल गिरी, श्याम कुमार गुप्ता, देवानंद, आफताब, दिनेश सिंह, एएन राय, अरुण भट्टाचार्य, अनूप विश्वकर्मा, इमाम अहमद, रितेश आदि रहे।