फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा नेहरू की याद में मना बाल दिवस

Mon, 14 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
ओबरा के अधिकारी क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ंछात्राएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन सोमवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। जिले भर के विद्यालयों में बच्चों की ओर से मेले का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावक, शिक्षक और बच्चों ने लुत्फ उठाया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई।
 राबर्ट्सगंज स्थित आदित्य कान्वेंट स्कूल में चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों की ओर से मेले का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कांता प्रसाद द्विवेदी ने पुरस्कृत किया। प्रबंध निदेशक कैलाश नाथ पाठक, शशि प्रकाश चौरसिया, संजीव कुमार श्रीवास्तव, शीला गुप्ता मौजूद रही। मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल ब्रह्मनगर में भी बाल दिवस पर मेले का आयोजन किया गया।  प्रबंधक रमाशंकर दुबे, प्रधानाचार्य सुशील पांडेय, एसपी दुबे, टीपी तिवारी, सत्यदेव श्रीवास्तव, आलोक सिंह, अनिल पांडेय, विरेश त्रिपाठी, उमाकांत शुक्ला, आशीष पांडेय, प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रतिभा शुक्ल, एकता सिंह, शिप्रा सिंह, साधना सिंह मौजूद रही। पं. विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में भी बाल दिवस पर मेले का आयोजन किया गया।  चाचा नेहरू का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। संदीप श्रीवास्तव, श्रवण कुमार पांडेय, योगेंद्र देव पांडेय, विमलेंद्र देव, सगीर खां, राजू प्रसाद, शालिनी श्रीवास्तव, अनिता सिंह, सुनैना, सहाना, पूजा पांडेय मौजूद रही। राबर्ट्सगंज स्थित श्री एकेडमी विद्यालय में बाल दिवस पर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। मेले का भी आयोजन किया गया। प्रबंध कमेटी के अग्रणी डॉ. अनिल कुमार पांडेय एवं व्यवस्थापक अजेय कुमार पांडेय, शशिकांत पाठक, चंद्रमा प्रसाद, आकाश सोनी, प्रमोद कुमार, संतोष विश्वकर्मा, अश्वनी मिश्रा, योगेश सिंह आदि मौजूद रहे। सलैया स्थित संत भगवानंद इंटर कॉलेज में चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। बाल मेला का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सतीश श्रीवास्तव, चेयर पर्सन पूनम श्रीवास्तव मौजूद रही।
विज्ञापन

लोढ़ी स्थित संत कीनाराम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। निदेशक डॉ. गोपाल सिंह, शिक्षिका नीलम यादव, मेजर सतीश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ.एसपी सिंह, विनय मिश्र, रामप्रवेश मौर्या, मनोज श्रीवास्तव, अभय मिश्र, सरोज सिंह, शिवांगी, निशा सिंह, डॉ. देवेंद्र लाल श्रीवास्तव मौजूद रहे। रामकृष्ण महिला महाविद्यालय पसहीं खुर्द में बाल दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पूजा पांडेय, प्राचार्य सच्चिदानंद श्रीवास्तव, प्रबंधक रामकृष्ण पाठक, नीरज पांडेय, अमरेश मोहन, सुशील कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। केशवा आउट रिच स्कूल बढ़ौली में बाल दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बाल संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र कुमार गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, रमेश मिश्रा, विनोद मेहता, दिपेश शर्मा, सुनीता पांडेय, शंभू कुमार, राजन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बभनी: ब्लॉक क्षेत्र के परीषदीय विद्यालयों सहित दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज, जनता महाविद्यालय पर खेलकूद प्रतियोगिता एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। फल का वितरण भी किया गया। सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य देवनरायन सिंह खरवार, हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज के अमरनाथ सिंह, प्रबंधक जवाहर लाल पांडेय, संस्थान के अध्यक्ष मगन राम तिवारी, एसके पांडेय, सूर्यकांत ने पौधरोपण भी किया। दुद्धी: कस्बे सहित आसपास के विद्यालयों में सोमवार को चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। प्राथमिक विद्यालय मलदेवा में चाचा नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बच्चों को फल वितरण किया गया। बच्चों ने दूकान भी लगाया था। प्रधानाध्यापिका शीला मसीह, सहायक अध्यापिका खुशबु, रानी, शिक्षामित्र नरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार से चोपन, म्योरपुर, शाहगंज, घोरावल, करमा, केकराही, वैनी, खलियारी, कोन, विंढमगंज, रामगढ़, महुली, रेणुकूट, चुर्क में भी बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें