फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम जी का मनाया गया जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के बभनौली स्थित आवास पर विधि विधान से पूजन व हवन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सनातन कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में तृतीया तिथि में हुआ था। ऐसे में परशुराम का जन्मोत्सव भी प्रदोष काल में ही मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि परशुराम जी एक मात्र ऐसे विष्णु के अवतार हैं, जो आज भी जीवित हैं। दक्षिण भारत के उडुपी के पास परशुराम जी का बड़ा मंदिर है। कल्कि पुराण के अनुसार, जब कलयुग में भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे, तो परशुराम जी ही उनको अस्त्र-शस्त्र में पारंगत करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, सुनील चौबे, चंद्रकांत मिश्रा, महेश शुक्ला, रवि पांडेय, सत्य नारायण दूबे, जगमोहन त्रिपाठी, संदीप मिश्रा, दिलीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें