चुर्क। पीस कमेटी की बैठक शुक्रवार को रामलीला मैदान में हुई। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने किया। इसमें रमजान, अलविदा जुमा व ईद की नमाज को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान एसपी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए त्योहार मनाया जाए। पवित्र माहे रमजान में रोजा रखने, इबादत करने, अलविदा जुमा व ईद के त्योहार में कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन लाकडाउन को देखते हुए सभी सहयोग करने के लिए तैयार है। सभी लोग अपने अपने घरों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नमाज पढ़ें व इबादत करें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर राजकुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी चुर्क अवधेश यादव, अख्तर खां सदर चुर्क, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सईद कुरैशी, राजनाथ यादव, अंशु श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, राजू जैन, मुजीब खां, हनीफ कुरैशी, गोपाल साह, नसर खान, बदरे आलम, बल्लू मौजूद रहे।