फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पोषण वाटिका का काम अधूरा होने पर सीडीपीओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से सटे गांव डूमरडीहा के पंचायत भवन में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने चौपाल लगाई। प्रदेश सरकार की योजनाओं की भौतिक स्थिति का सत्यापन किया। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र से जुड़कर पंचायत भवन पर टंगी बोरी में प्लास्टिक डाला।
विज्ञापन

सभी ग्रामीणों को इस अभियान में लगकर गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। पोषण वाटिका का काम पूरा न होने पर सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जन चौपाल में प्राथमिक विद्यालय में 18 बच्चे परीक्षा न देने की बात आई।
मामले में बीईओ को जांच के निर्देश दिए। गांव में जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाने की बात कही। ग्रामीण रामनारायण ने मनरेगा के तहत मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की। डीसी मनरेगा से इस पर जवाब मांगा। सभी कार्यों की जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा।
विज्ञापन

मनरेगा में बजट के अभाव के कार्य की वजह से कुछ कार्य बाधित हुए। शौचालय में केयरटेकर को हैंड वॉश बाल्टी सहित अन्य सुविधा देने का निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र पर सहिजन का पेड़ सूखने की बाद दूसरे पेड़ लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने पोषण वार्ड का काम पूरा नहीं होने पर सीडीपीओ वेतन रोक दिया।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में आशा एवं एएनएम से जानकारी ली। गांव के शिवदास ने पेंशन न मिलने की शिकायत रखी। इसकी जांच कराने को कहा। बताया गया कि जून महीने से हर घर नल जल योजना के तहत गांव में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
चौपाल में पीडब्ल्यूडी व जिला पंचायत के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले ग्राम प्रधान फूलपत्ती देवी ने अधिकारियों का स्वागत किया। जनचौपाल में डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीपीआरओ नमिता शरण, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीडीओ हेमंत सिंह, बीडीओ राम विशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें