शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला खदान क्षेत्र स्थित तुर्रा सेक्शन में सोमवार को कार्य के दौरान अज्ञात कारणों से पेलोडर मशीन में आग लग गई। घटना से खदान क्षेत्र में मौजूद अधिकारियों में खलबली मच गई। आग भड़कने के बाद पेलोडर ऑपरेटर ने कूदकर जान बचाई।
अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घंटों प्रयास कर पेलोडर में लगी आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पेलोडर का अधिकतम हिस्सा जल गया। मशीन में आग से लाखों की क्षति पहुंची है। घटना पर कोल प्रबंधन के अधिकारी बोलने से बचते रहे। कोयला कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर तुर्रा सेक्शन में पेलोडर कार्य कर रहा था कि अचानक आग लग गई। किसी तरह ऑपरेटर ने कूदकर जान बचाया।
हाई वोल्टेज से जले कई उपकरण
शक्तिनगर। बीना क्षेत्र के चंदुआर गांव में सोमवार दोपहर लो बोल्टेज लाइन में अचानक हाई बोल्टेज करंट दौड़ने से कई घरों का पंखा, कूलर, तार, केबल, इनवर्टर, चार्जर सहित कई घरेलू उपकरण जल गए। बताया जा रहा है की चंदुआर गांव में असुरक्षित तरीके से एक ही खम्भा में एलटी/एचटी लाइन तार खींचा गया है। इसके चलते हवा चलने पर एक दूसरे में तार सटने से हाई बोलटेज करंट उत्पन्न हो जा रहा है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारीयों का ध्यान आकृष्ट किया है।