फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम धीमी गति से होने पर सीडीओ ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरा गांव में आईटीआई भवन और सड़क निर्माण के कार्यों का शनिवार को सीडीओ सौरभ गंगवार ने औचक निरीक्षण किया। धीमी गति से काम होता देख सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान आईटीआई परिसर में हो रहे भवन निर्माण कार्य का जायजा लिया। कार्यदाई संस्था यूपी सिडको के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ठेका कंपनी एके कंस्ट्रक्शन को ठीक से भवन का निर्माण कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने धनौरा में क्षेत्र पंचायत से हुए निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
आरईएस की ओर से हिंदुस्तान कंट्रक्शन के प्रोपराइटर तौफीक द्वारा किये गए कार्यों से असंतुष्ट होकर अधिकारियों को फटकार लगाई। सीडीओ दुद्धी कस्बे के स्वीपर बस्ती के निकट अन्नप्राशन प्रेरणा महिला लघु उद्योग समूह की ओर से 90 लाख की लागत से लगने वाले उद्योग का निरीक्षण किया। इस उद्योग के लगने से ब्लॉक के 58 गांव में बाल विकास परियोजना दुद्धी को दलिया, रिफाइंड और हलवा सहित समस्त पोषण आहार सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने इस उद्योग में लगने वाले मशीन का निरीक्षण कर बारीकियों को समझा और जगह छोटा होने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह का प्रोजेक्ट है उसके मुताबिक यह जगह छोटी है। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम की टीम से दोबारा निरीक्षण कराकर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सुनील सिंह, एनआरएलएम दुद्धी भोला सिंह बीएमएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें