फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में उजागर हुई गोशाला की बदइंतजामी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन गांव स्थित गोशाला में अव्यवस्थाओं पर शनिवार को एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। गोशाला में दो पशु मृत मिले जबकि कई पशुओं की हालत ठीक नहीं थी। भाजपा नेताओं की शिकायत पर जांच को पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भाजपा के चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह और जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने गोशाला में अव्यवस्था की शिकायत डीएम समेत अन्य अधिकारियों से की थी। इस पर शनिवार को ओबरा एसडीएम राजेश कुमार सिंह अचानक गोशाला पहुंचे। एसडीएम ने बीमार मवेशियों को चारे-पानी की व्यवस्था न होने पर गोशाला संचालक को फटकार लगाई। मवेशियों के दवा इलाज का कोई इंतजाम नहीं मिला।
बीमार दो मवेशी धूप में तड़प रहे थे। अभिलेख में कितने पशु हैं, इसकी जानकारी नहीं दी जा सकी। बदइंतजामी पर गोशाला संचालक पांचूराम को चारे-पानी का इंतजाम करने और मवेशियों के रखरखाव की समुचित व्यवस्था करने, बीमार मवेशियों को पशु चिकित्सक से उपचार कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि अब अव्यवस्था मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान श्यामा चरण गिरी, लवकुश भारती, राजेश अग्रहरि, धर्मेंद्र जायसवाल, विकास सिंह छोटकू, अंकुर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें