फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीसीएल ने बीसीसीएल को 1-0 से हराकर जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल की मेजबानी में कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता की बुधवार जयंत परियोजना में शुरुआत हुई। पहला मैच सीसीएल एवं बीसीसीएल के मध्य खेला गया। इसमें सीसीएल ने 1-0 से जीत हासिल की। ईसीएल ने डब्ल्यूसीएल को 5-0 से हराया। इसी तरह सीएमपीडीआईएल ने एससीसीएल को 5-0 हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता एक फरवरी तक लीग कम नॉकआउट के आधार पर चलेगी। इसमें कोल इंडिया सहित, एनसीएल, एमसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, एसईसीएल, डब्ल्यूसीएल, ईसीएल, सीएमपीडीआईएल एवं एससीसीएल की टीमें भाग ले रहीं हैं। शुभारंभ के दौरान एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित सभी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं सुरक्षा भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कंपनी जेसीसी सदस्य अजय कुमार, अशोक कुमार मिश्रा, लाल पुष्पराज सिंह, बीएन सिंह, सीएमओएआई से सर्वेश सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (जयंत) दीपक सक्सेना, परियोजना जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें