क्षेत्र के शिवद्वार गांव में बुधवार की देर शाम तक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ बिहार, मिर्जापुर, प्रयागराज, जौनपुर के 20 से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रसाद बैसवार ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किए। वाराणसी के जालिम पहलवान ने प्रयागराज के कल्लू पहलवान को पटखनी दी और इनामी कुश्ती जीती। दंगल के शुरूआत में राजगढ़ मिर्जापुर के सूरज पहलवान व शिवपुर के शिवशंकर यादव के बीच कुश्ती हुआ। इसमें शिवशंकर यादव विजयी रहे। लक्ष्मणपुर के विशाल पहलवान लक्ष्मणपुर व धनसीरिया के संजय पहलवान के बीच कुश्ती हुई, जो बराबरी पर छुटी। जौनपुर के जंग बहादुर यादव व वाराणसी जालिम के बीच कुश्ती हुई, जिसमें जंग बहादुर ने जालिम को पटखनी दी। सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला वाराणसी जालिम पहलवान व प्रयागराज के कल्लू पहलवान के बीच हुआ, जिसमें विजेता जालिम पहलवान बने। वहीं कछवां के राजू पहलवान को शिवद्वार के नीरज पहलवान ने मात दी। अंत में जालिम पहलवान और नीरज पहलवान को 2500 - 2500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य पहलवानों को 500 रुपये से लेकर के 2000 रुपये तक के पुरस्कार प्राप्त हुए। इस मौके पर सतद्वारी ग्राम प्रधान सियाराम यादव, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष, यादवेंद्र शुक्ला, मोनू पाठक, उमेश पाल शिवराज गिरि आदि उपस्थित रहे।