फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में प्रवेश व निकास पर भी लगेंगे सीसी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड अस्पताल के प्रवेश व निकास द्वार पर भी सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिया। कहा कि मरीजों के वार्डों का सीसी कैमरे से पूरा कवरेज करने तथा निगरानी की जानी चाहिए। जरूरत के अनुरूप मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सा धिकारियों को आक्सीजन आदि की उपलब्धता बनाए रखने कहा। साथ ही चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की नियमित देखभाल करने का निर्देश भी दिया। कहा कि कंटेनमेंट जोन व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों को अविलंब चिह्नित कर सैंपल की जांच कराने को कहा। ताकि संक्रमण पर नियंत्रण किया जा सके। ब्लड कलेक्शन की संख्या भी बढ़ाने का निर्देश दिया। एक्टिव मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने व साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने संक्रमित मरीजों का कवरेज टाइम यानि अस्पताल में भर्ती कराने की टाइमिंग में और सुधार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय, सीएमएस डॉ पीबी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें