फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवी इकाई से उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की ब परियोजना की तकनीकी कारणों से बंद पांचवी इकाई से सोमवार की साय उत्पादन शुरू हो गया। अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन के अनुसार 500 मेगावाट की पाँचवी इकाई विगत शुक्रवार को 11 बजकर 17 मिनट पर ब्वायलर ट्यूब लिकेज के कारण बंद हो गयी थी जिसे सोमवार को 4 बजकर 27 मिनट पर उत्पादन रत कर लिया गया। इस दौरान परियोजना की 210 मेगावाट की पहली, दूसरी, तीसरी, इकाई से क्रमश: 141,154,167 मेगावाट, 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 381 व छठवी इकाई से 448 मेगावाट का उत्पादन किया जा रहा था। इस दौरान प्रदेश में 17 हजार मेगावाट बिजली की डिमांड बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें