फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्न से जुड़े मामले की जांच के लिए सीबीआई का छापा, आरोपी युवक से पूछताछ के बाद वापस लौटी टीम

Fri, 18 Sep 2020 04:33 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ के बाद वापस जाती सीबीआई टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्न से जुड़ी शिकायत की जांच के लिए सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को सोनभद्र जिले के अनपरा क्षेत्र निवासी एक युवक के घर छापामारी कर सघन जांच की। जांच के दौरान मिले लैपटॉप, मोबाइल व कागजात कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी युवक को रेणुसागर चौकी ले जाकर वहां करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।

विज्ञापन


अपराह्न करीब तीन बजे टीम आरोपी को सोमवार को दिल्ली सीबीआई कोर्ट में पेश होने की हिदायत देकर फ्लाइट पकड़ने के लिए वाराणसी स्थित बाबतपुर हवाई अड्डा रवाना हो गई। टीम में शामिल एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि अनपरा निवासी एक युवक बच्चों की न्यूड फोटो व वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का कार्य कर रहा है।

विज्ञापन

शिकायत की जांच के लिए शुक्रवार को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम डिप्टी एसपी अमित कुमार की अगुवाई में अनपरा पहुंची। यहां आरोपी के घर छापामारी कर जांच के बाद उसे स्थानीय रेणुसागर चौकी ले गई। यहां आरोपी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद टीम जांच में आरोपी के घर मिले मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य जरूरी कागजात कब्जे में लेकर लौट गई।

टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को सोमवार को दिल्ली के सीबीआई कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। टीम में एक डिप्टी एसपी, दो इंस्पेक्टर व दो सब इंस्पेक्टर शामिल थे। इंस्पेक्टर दीपक कुमार के अनुसार पूरा मामला चाइल्ड पोर्न जुड़ा हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। मामला चाइल्ड पोर्न से जुड़ा बताते हुए और जानकारी देने से इंकार कर वह टीम के साथ वाराणसी बाबतपुर हवाई अड्डा रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें