लैंको अनपरा की गोई महिला समिति की ओर से शनिवार की देर शाम आवासीय परिसर में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ समिति की उपाध्यक्ष शिखा कपूर, शिवानी शर्मा, नीरज गुप्ता और नीलिमा रॉय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रही। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रंगबिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सोलह शृंगार, कैटवॉक, प्रश्नोत्तर, हेयर स्टाइल और ओवरआल लुक राउंड में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां मनमोहक रहीं।इस दौरान निर्णायक मंडल की ओर से प्रदर्शन के आधार पर परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम में अव्वल आई महिलाओं को महिला समिति के पदाधिकारियों की ओर से विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर शिखा कपूर का कहना था कि इस तरह के आयोजन जीवन में उत्साह का संचार करते हैं।
इसलिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इसके लिए जोर दिया।संचालन नीरज गुप्ता और नीलिमा रॉय ने बारी-बारी से किया। शिवानी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।