फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमारी का लॉक तोड़कर नकदी, आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में एक घर से आलमारी का लॉक तोड़कर चोराें ने हजारों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर घोरावल कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ बुधवार की रात मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के धुरकरी गांव निवासी प्रदीप सिंह पुत्र श्याम नारायण ने बताया कि घर से 200 मीटर दूर पोल्ट्री फार्म पर वह सोए थे। उनकी पत्नी तथा भतीजा घर पर थे। आशंका है कि घर के बगल में बने हुए शौचालय की छत से चोर चढ़कर घर की छत से होते हुए अंदर प्रवेश किए। आलमारी का लॉक चटका कर उसमें रखे हुए लगभग 72 हजार रुपये नकद तथा दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण चोर उठा ले गए। इसके अलावा कई बक्से के भी ताले तोड़े। घटना की जानकारी परिजनों को 23 अगस्त की सुबह हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें