फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आधी रात तक डीजे बजाने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस के मना करने के बावजूद आधी रात को डीजे बजाना एक मैरिज लॉन के मालिक को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी लोढ़ी सुरेद्र सिंह रात में गश्त पर थे। इस बीच किसी ने फोन पर सूचना दी कि छपका स्थित एक मैरिज लॉन में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। इससे आम जनता को परेशानी हो रही है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात करीब पौने बारह बजे मैरिज लॉन के प्रबंधक को डीजे की तेज आवाज को बंद करने के लिए कहा गया। चौकी प्रभारी ने दी तहरीर में बताया कि कई बार मना करने के बाद भी डीजे को बंद नहीं किया गया। इससे आम जनता को परेशानी हुई। तहरीर पर छपका स्थित रिद्धी-सिद्धी मैरिज लॉन के प्रबंधक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें