फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 77 विद्यालयों को मिली अतिरिक्त कक्ष की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या अधिक होने पर अब कक्ष की समस्या नहीं सताएगी। जिले के आठ विकास खंडों में स्थित 77 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा 26 विद्यालयों में कक्ष चोपन ब्लाॅक में है।
विज्ञापन

जिले में 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कई ऐसे स्कूल हैं, जहां छात्र संख्या के आधार पर पर्याप्त भवन नहीं हैं। ऐसे में एक ही कक्ष में दो से तीन कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ रही है। इन स्कूलों में लंबे समय से अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की मांग उठती रही है। प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने और विद्यालयों की सूरत बदलने की कवायद के तहत 77 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इसका निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। एक कक्ष का निर्माण पांच लाख 65 हजार से होगा। इस तरह कुल 4 करोड़ 35 लाख पांच हजार रुपये खर्च होंगे। विद्यालयों में इन कक्षों का निर्माण एसएमसी के जरिए होगा।
विज्ञापन


ब्लॉक: अतिरिक्त कक्ष
चोपन: 26

म्योरपुर: 18

सदर: 4

घोरावल: 7

चतरा: 2

नगवां: 5

दुद्धी: 7

बभनी:8
जिले के 77 स्कूलाें में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की अनुमति मिली है। निर्माण को लेकर जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -नवीन कुमार पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें