ओबरा। डाला नगर पंचायत क्षेत्र के कुरदहंवा नाला छठ घाट पर रविवार को मारपीट के मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एससी-एसटी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में नई बस्ती निवासी पीड़ित विनय कुमार ने बताया कि रात्रि नौ बजे वह छठ घाट पर खड़े थे। इसी बीच अमित मिश्रा, आशुतोष मिश्रा और अंशु पटेल अपशब्दों का प्रयोग कर मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने आए लक्ष्मणनगर निवासी पारस यादव को भी धक्का देकर नाले में धकेल दिया। इस संबंध में चोपन थाना निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक आरोपी आशुतोष मिश्रा की गिरफ्तारी की गई है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।