फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति प्रदर्शन पर नेताओं पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/ सिंगरौली। धारा 144 लागू होने के बावजूद कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह दिख रहे लोगों पर मोरवा (सिंगरौली) पुलिस ने अब सख्ती दिखाई है। मोरवा पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवरण के अनुसार 22 जुलाई को सुबह लालता प्रसाद, अंजनी साहू अपने करीबी 20 साथियों के साथ लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए जिला दंडाधिकारी द्वारा पारित कोवेट नियंत्रण के आदेशों का उल्लंघन करते हुए डीबीएल कंपनी के गेट के सामने प्रदर्शन किया। दूसरी घटना मुहेर में 23 जुलाई को शाम चार बजे के आसपास संजय नामदेव, राजेंद्र अग्रहरि अपने साथियों के साथ बिना अनुमति के ग्रामीणों की सभा किया। उक्त घटना की जानकारी शुक्रवार को को व्हाट्सएप एवं फेसबुक के माध्यम से प्राप्त होने पर दोनों ही घटनाओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए दोनों घटनाओं पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी लालता प्रसाद, अंजनी साहू, ठाकुर पार्षद, संजय नामदेव, राजेंद्र अग्रहरि व अन्य करीब 40 व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया। मोरवा के प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन भीड़ के जमाव में शामिल ना हो ना ही ऐसी किसी भीड़ का नेतृत्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें