फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इको पार्क पर शुरू में खर्च होंगे ढाई करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल के बीना क्षेत्र में स्थापित होने वाले इको पार्क की खूबसूरती व पौधरोपण, पाथवे व फाउंटेन सहित अन्य कार्यों पर शुरूआत में करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद जरूरत के मुताबिक और धनराशि का आंवटन किया जाएगा। यह जानकारी एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर खर्च की धनराशि बढ़ाई भी जा सकती है। गोविंद वल्लभ पंत सागर (रिहंद जलाशय) के किनारे हाइवे से लगे इस इको पार्क को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है। उधर, पर्यावरण के क्षेत्र में इलाके में कई कार्य कर चुके केसी शर्मा व अशोक पांडेय का कहना है कि इको पार्क क्षेत्र ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी रमणीय होगा। ज्ञात हो, वृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए इस इको पार्क का शिलान्यास किया था। अफसरों के मुताबिक इको पार्क का निर्माण सात हेक्टेयर से अधिक भू भाग पर होगा। पार्क के लिए एनसीएल मुख्यालय ने ढ़ाई करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया है। बताया जा रहा है कि सबकुछ ठीक तरह से काम हुआ तो साल 2023 तक इस इको पार्क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। पार्क की खूबसूरती के लिए अधिकाधिक पौध रोपण की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित पार्क क्षेत्र में फिलहाल विभिन्न प्रजातियों के दो हजार से अधिक पेड़ पौधे मौजूद हैं। इसके समीप मौजूद तालाब की जलधारण क्षमता 21 हजार क्यूबिक घन मीटर बताई जा रही है। योजना के मुताबिक जलाशय की साफ सफाई कर जलधारण क्षमता में बढ़ोत्तरी का प्रयास किया जाएगा। एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि इको पार्क एनसीएल अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसे समय से पूरा करने के लिए वह सभी प्रयास किए जा रहे हैं जो जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें