फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ की जिलाध्यक्ष समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने जबरन काम रोकवाने, मजदूरों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट करने के मामले में विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष सुमन पटेल समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के लालगंज सलखन गांव निवासी जय प्रकाश पनिका ने तहरीर में कहा है कि नौ नवंबर की शाम सात बजे पुत्री आशा और उसका परिवार मजदूरी कर रहे थे। उसी समय विपक्षीगण राजेंद्र पटेल, सुमन पटेल व उनके दो सहयोगी नाम पता अज्ञात सफेद स्कार्पियो से वहां पहुंचे। उसकी भू-स्वामिनी स्नेहलता पांडेय की भूमि पर आकर गाली देने लगे। भू-स्वामिनी ने विरोध किया तो विपक्षीगणों ने गाली देते हुए मारपीट करने लगे। प्रार्थी की पुत्री आशा बीच बचाव करने गई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर सुमन पटेल, राजेंद्र पटेल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिटी सीओ ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें