फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन मामले में एई पर केस, टेक्नीशियन ने तहरीर देकर लगाया है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा तापीय परियोजना में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत राकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर पीसीएल विभाग में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत अशोक कुमार शर्मा निवासी सेक्टर 9 पर साढ़े तीन लाख रुपये न दिए जाने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा अशोक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

थाने में दी गई तहरीर में राकेश कुमार ने बताया कि वह 2018 में निजी कार्य के लिए अशोक शर्मा को साढे़ तीन लाख रुपये नगद उधार दिए थे। अशोक ने रुपये छह महीने के अंदर वापस किए जाने की बात कहीगई थी। बावजूद इसके लगभग ढाई वर्ष का समय बीत जाने के पश्चात भी उसने रुपये वापस नहीं दिए। कुछ दिनों तक पैसे की मांग किए जाने के बाद मात्र 50 हजार रुपये मिले। शेष रुपये का चेक दे दिया गया। आरोप लगाया कि चेक बैंक में लगाते ही बाउंस हो गया। इससे परेशान पीड़ित ने पुन: रुपये की मांग किए जाने पर शर्मा उनके साथ गाली गलौज और मारपीट पर अमादा हो जा रहे हैं। इसे देखते हुए पीड़ित ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें