फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डेढ़ साल बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले हुई साइबर ठगी की घटना में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज हुआ। करीब 30 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर राॅबर्ट्सगंज कोतवाली के मिसिरा निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि उनका खाता खजुरी शाहगंज में है। उनके खाते से 21 फरवरी 2024 को यूपीआई के जरिए साइबर ठगों ने 29 हजार 998 रुपये का फ्राॅड किया। इसकी तहरीर तत्काल नजदीकी बैंक व साइबर और थाना शाहगंज में दिया। उसके पैसे को होल्ड कर दिया गया। पैसा उसके खाते में वापस आ भी गया, मगर शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
इससे उसके खाते के संचालन करने पर भी रोक लगा दिया गया। फ्राड की रकम को भी फ्रिज कर रखा गया है। इसकी सूचना थाने पर देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें