फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राहुल गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया में साझा करने पर पुलिस ने गोलू चौरसिया पर केस दर्ज किया है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत की गई थी कि अनपरा बाजार निवासी गोलू चौरसिया उर्फ अजय कुमार ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक तस्वीर पोस्ट की है। एडिट कर बनाई गई इस तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी भी है। पोस्ट देखते ही कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष एसपी वर्मा ने बताया कि आरोपी गोलू उर्फ अजय चौरसिया के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आमजन से सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट न करने की अपील की। चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें